जब आप अपनी वर्डप्रेस साइट में login करते हैं, तो WordPress Admin Bar महत्वपूर्ण लिंक और सूचनाओं तक जल्दी पहुंचने का एक शानदार तरीका प्रदान करता है। हालाँकि, कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आप WordPress Admin Bar को स्वयं या अपनी साइट के अन्य admin user से छिपाना चाहें। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि WordPress Admin Bar Hide कैसे करें।
WordPress Admin Bar क्या है?
वर्डप्रेस एडमिन बार, जिसे toolbar भी कहा जाता है, एक horizontal bar है जो आपके वर्डप्रेस साइट पर लॉग इन होने पर हर post या page के top पर दिखाई देता है। एडमिन बार में आपकी साइट के सभी मुख्य क्षेत्रों के लिंक होते हैं। जहाँ आप new content जोड़ सकते हैं, comments को moderate कर सकते हैं, अपनी साइट के आँकड़े जाँच सकते हैं, और बहुत कुछ कर सकते हैं।
एडमिन बार को सबसे पहले wordpress version 3.1 में पेश किया गया था और तब से यह वर्डप्रेस साइट को manage करने के लिए सबसे आवश्यक टूल में से एक बन गया है। चाहे आप beginner हों या अनुभवी wordpress user.
सभी Users के लिए WordPress Admin Bar Hide कैसे करें?
आप बिल्कुल आसानी से नीचे दिए गए तरीकों का उपयोग करके सभी Users के लिए WordPress Admin Bar Hide कर सकते हैं और यहां पर हमने जो भी तरीके आपको बताए हैं वह बिल्कुल सरल है।
Hide WordPress Admin Bar Using a Plugin
ऐसे बहुत से plugin मिल जाएंगे जिसका उपयोग करके आप वर्डप्रेस एडमिन बार को हाइड कर सकते हैं। यह तरीका एक वर्डप्रेस beginner के लिए बहुत ही आसान तरीका है। इस तरीके का उपयोग कर आप आसानी से वर्डप्रेस एडमिन बार छुपा सकते हैं।

सबसे पहले, अपनी वेबसाइट के एडमिन एरिया में लॉगिन करें और Hide Admin Bar Plugin install और activate करें। अगर आपको plugin install करते समय किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं। how to install plugin in wordpress?
आप plugin को जैसे ही एक्टिवेट करेंगे, तो आपको इस plugin में किसी भी प्रकार की configuration करने की आवश्यकता नहीं है। यह प्लगइन activate होते ही automatically wordpress admin bar disable कर देगा।
अगर आप wordpress admin bar को पूरी तरह से disable नहीं करना चाहते हैं तो आप Auto Hide Admin Bar plugin install कर सकते हैं। इस प्लगइन का उपयोग करने से एडमिन बार पूरी तरह से disable नहीं होगा, बल्कि वह hide हो जाएगा। जैसे ही आप top bar में mouse cursor को hover करेंगे तो admin bar दिखाई देने लगेगा।
Hide WordPress Admin Bar Using Code
इस तरीके का उपयोग कर हम एडमिन बार hide करने के लिए theme की function.php file या additional CSS में कुछ code add करेंगे।
Using Theme function.php file
सबसे पहले अपनी वेबसाइट के एडमिन एरिया में login करें। इसके बाद Apperance पर क्लिक करने के बाद Theme File Editor पर क्लिक करें।

अब आपको राइट साइड में function.php file को select करना है। अब आपको इस फाइल में नीचे तक scroll करना है और नीचे दिए गए code को इस फाइल के लास्ट में पेस्ट कर देना है।
add_filter('show_admin_bar', '__return_false');
इतना करने के बाद Update File Button पर क्लिक करना ना भूलें।
अब आप अपनी वेबसाइट पर visit कर देख सकते हैं कि admin bar hide हो चुका होगा।
Theme Additional CSS का उपयोग कर एडमिन बार hide करें?
सबसे पहले, अपनी वेबसाइट के एडमिन एरिया में लॉगिन करें। इसके बाद Apperance पर क्लिक करने के बाद Customize पर क्लिक करें।

अब आपको सबसे लास्ट में additional css का option दिखाई देगा इसमें नीचे दिए गए code को paste कर दे।
#wpadminbar {display:none !important;}
Code paste करने के बाद publish पर क्लिक करना ना भूलें।
Specific User के लिए WordPress Admin Bar Hide कैसे करें?
यदि आप सभी user के लिए WordPress Admin Bar Hide ना करके केवल कुछ Specific User के लिए admin bar hide करना चाहते हैं, तो आप इस तरीके को अपना सकते हैं। यह तरीका बहुत ही आसान है और आप इस तरीके को वर्डप्रेस एडमिन panel में login करके कर सकते हैं।
सबसे पहले, वर्डप्रेस एडमिन पैनल में लॉगिन करें। इसके बाद User पर क्लिक करने के बाद All User पर क्लिक करें।

अब आपको यहां पर आपकी वेबसाइट के सभी user दिखाई दे जाएंगे। उस user profile के ऊपर hover करें, जिस यूजर के लिए आप WordPress Admin Bar Hide करना चाहते हैं और इसके बाद edit पर क्लिक करें।
अब यहां पर आपको Toolbar का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आप “Show Toolbar when viewing site” के सामने बने box को uncheck कर दे।
इसके बाद सबसे नीचे स्क्रोल करें और update profile button पर क्लिक कर दें।
हम आशा करते हैं कि इस लेख के द्वारा आप जान पाए होंगे कि किस प्रकार से आप बिल्कुल आसानी से WordPress Admin Bar Hide कर पाए होंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
अगर आपका किसी प्रकार का सवाल या सुझाव हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। हम आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद यह लेख पूरा पढ़ने के लिए, वर्डप्रेस के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारे अन्य लेख पढ़ सकते हैं।