WordPress साइट पर Custom Code Snippet कैसे जोड़ें? 

Wordpress साइट पर Custom Code Snippet कैसे जोड़ेंWordpress साइट पर Custom Code Snippet कैसे जोड़ें

Custom Code Snippets का इस्तेमाल करके आप अपनी वेबसाइट के functions को बढ़ा सकते हैं। और वेबसाइट में किसी भी प्रकार की modification करने के लिए Custom Code Snippet की आवश्यकता पड़ती है।

जब भी आप अपनी वेबसाइट को बनाते हैं या वेबसाइट को किसी भी प्रकार से modify करना होता है तो आपको इसके लिए अपनी वेबसाइट में Code Snippet जोड़ने की आवश्यकता पड़ती है। जिस कारण आपकी वेबसाइट में 500 Internal Server Error आ सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट में Custom Code Snippet कैसे जोड़ें सकते हैं।

Custom Code Snippet के साथ क्या समस्या आती है?

अक्सर वर्डप्रेस ट्यूटोरियल पढ़ते समय, आपको वर्डप्रेस वेबसाइट में fuction.php file या  अन्य किसी फाइल में Code Snippet add करने के लिए बोला जाता है। 

लेकिन समस्या यह आती है कि जब भी आप function.php फाइल में किसी प्रकार के Custom Code Snippet जोड़ते समय छोटी सी भी गलती हो जाती है तो आपकी वर्डप्रेस वेबसाइट break हो सकती है और उसमें किसी प्रकार का error आ सकता है।

इसके अलावा अगर आप एक वेबसाइट में बहुत से Custom Code Snippet जोड़ देते हैं तो उसे मैनेज कर पाना भी बहुत मुश्किल हो जाता है।

आज की इस लेख में हम आपके लिए एक ऐसा सलूशन लेकर आए हैं जिससे आप अपने कस्टम कोड स्निपेट को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे और आपकी वेबसाइट में किसी भी प्रकार का error भी नहीं आएगा।

Note:- WordPress वेबसाइट में किसी भी प्रकार की मॉडिफिकेशन या एडिटिंग करने से पहले अपनी वेबसाइट का backup अवश्य ले लें। ताकि उसमें किसी प्रकार की त्रुटि आने पर उसे दोबारा से restore किया जा सके। अगर आपको वर्डप्रेस वेबसाइट का बैकअप लेना नहीं आता तो अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें। How to take backup of wordpress site.

वर्डप्रेस साइट में कस्टम कोड स्निपेट कैसे जोड़ें? (How to Add Custom Code Snippets in WordPress)

सबसे पहले आपको अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट में Code Snippets plugin को install कर activate कर देना है। लेकिन अगर आपको वर्डप्रेस वेबसाइट में Plugin install करना नहीं आता तो आप यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। How to install WordPress plugin.

एक्टिवेट करने के बाद वर्डप्रेस के एडमिन बार में एक नया मैन्यू Snippets के नाम से create हो जाएगा।

custom code snippets

अब आपको Snippets के ऊपर क्लिक करने के बाद All Snippets पर क्लिक कर देना है। नया Snippets ऐड करने के लिए Add New के बटन पर क्लिक कर देना है।

add custom code snippets

अब आपको custom code snippet के लिए title डालना है और आप कहां पर snippet code Add करना चाहते हैं जैसे Functions.php file या Content HTML इनमें से आपको  एक select करना होगा।

Description और Tags add

अब आपको code snippet copy करने के बाद code box में paste कर देना है। अब आपको नीचे Description और Tags add करने के बाद Save Changes and Activate के बटन पर क्लिक कर देना है।

अगर आप code snippet activate ना करके केवल Save करना चाहते हैं तो save changes के बटन पर क्लिक कर देना है।

जैसे ही आप code snippet को एक्टिवेट कर देते हैं तो वह साथ की साथ आपकी वेबसाइट पर प्रभावी हो जाएगा।

Custom Code Snippet में error को कैसे संभालें?

अगर आप अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट के theme में custom code जोड़ने में किसी प्रकार की कोई गलती कर देते हैं तो आपकी वेबसाइट पर syntax error या  500 internal server error दिखाई देने लगता है।

How to Fix 500 Internal Server Error in WordPress

जिसे ठीक करने के लिए आपको  मैनुअली उस कस्टम कोड को remove करना पड़ता है।  जिसके लिए आप ftp client या किसी अन्य माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन यह कार्य बहुत ही मुश्किल होता है। FTP Client के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें

लेकिन अगर आप snippet plugin का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह प्लगइन किसी भी code में error का पता लगाकर उसे deactivate कर देता है। यह plugin आपको error मैसेज भी  दिखाता है और यह भी बताता है कि कस्टम कोड के किस लाइन में error है।

क्या Custom Code Snippets को Manage करना आसान है?

Snippets Plugin ने Custom Code Snippets को manage करना बहुत ही आसान बना दिया है। क्योंकि इसमें आपको easy user interface मिलता है। जिसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।

Snippets Plugin के द्वारा आप कभी भी Custom Code Snippets को deactivate कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो किसी भी कस्टम Code Snippets को बिना एक्टिवेट किए सेव करके रख सकते हैं।

custom code snippet import export

आप बिल्कुल आसानी से एक साथ बहुत से Custom Code Snippets को import या export कर सकते हैं। 

WordPress Website में Code Snippet Add करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

  • कस्टम कोड स्निपेट को सीधे function.php फ़ाइल में न जोड़ें। क्योंकि यह फाइल वर्डप्रेस वेबसाइट में बहुत ही महत्वपूर्ण फाइल होती है और इसमें किसी प्रकार का भी बदलाव करते समय अगर कोई छोटी सी भी गलती हो जाती है। तो आपकी साइट पर Syntax error या 500 internal server error आ सकता है। जिसे हल कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
  • Plugins फाइल्स को एडिट करके किसी प्रकार का कोड ना जोड़ें। क्योंकि अगर आप उस प्लगइन को update करते हैं तो फिर से आपको उस प्लगइन को edit करके code add करना पड़ता है। क्योंकि एक बार plugin update होने के बाद उसमें से सभी custom codes उड़ जाते हैं।

हम आशा करते हैं कि यह लेख आपके लिए लाभकारी साबित होगा और आपको यह लेख पसंद भी आया होगा। आपने यह भी सीख लिया होगा कि How to easily add custom code in wordpress without breaking website .

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और WordPress के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट के दूसरे posts को रीड करें।

अगर आपका कोई सुझाव या प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *